Breaking News

मुंबई में NCB ने चिंकू पठान ड्रग्स मामले में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया, और उसके कब्जे से 10 लाख रुपये की MD ड्रग्स जब्त की है, NCB ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आरिफ उर्फ आरिफ चेनू को बुधवार को रे रोड से गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी ने यह भी कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले गैंगस्टर चिंकू पठान से जुड़े ड्रग मामले समेत 3 मामलों में आरोपी फरार था, आरोपी के खिलाफ एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या और मारपीट के भी मामले हैं।

चिंकू पठान को NCB ने 20 जनवरी 2021 को शहर के डोंगरी इलाके से भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था,  पठान अभी के टाइम में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते की हिरासत में है क्योंकि NCB को ड्रग्स मामले की जांच के दौरान दाऊद कनेक्शन मिला था। पठान गैंगस्टर करीम लाला का पोता है।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement