Breaking News

पुणे के पास लोनी इलाके में रोहित पवार कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्टर की कथित तौर (Allegedly) पर आत्महत्या से मौत होने के कुछ दिनों बाद, पुलिस ने पत्नी रश्मि पवार और उनकी मां लता चव्हाण के खिलाफ उकसाने और उसके फोन पर मिला सबूत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसे उसने अपनी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया था, वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसकी मां पर आरोप लगाया है, लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर बीजी शेंडे ने कहा कि हमने मृतक के पिता द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

रोहित के पिता द्वारा दायर शिकायत के अनुसार जोड़ी के बीच मतभेद थे क्योंकि रेशमा काम करना चाहती थी और परिवार के बाकी लोगों से अलग रहना चाहती थी, FIR में कहा गया है कि उसकी पत्नी और सास ने मृतक पर दबाव बनाया और धमकी दी, पुलिस की आगे कि जांच जारी हैं। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement