पुरानी दुश्मनी को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोग गिरफ्तार।
उल्हासनगर में ठाणे हिल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को एक 30 साल के व्यक्ति की कथित तौर (Allegedly) पर हत्या करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया, हत्या एक धारदार हथियार से बदला लेने के लिए की गई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मंगेरे गांव निवासी सुशांत कैलाश गायकवाड़ उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे वह न्यू इंग्लिश स्कूल के पास अपने 2 दोस्तों के साथ चाय पी रहा था, उसने पहले उन पांच लोगों के साथ लड़ाई की थी, बाद में वे लोग वहा उसके साथ मारपीट करने आए थे।
बहस के बाद उन्होंने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया, सुशांत कैलाश गायकवाड़ खुद को बचने के लिए भागने लगा, लेकिन वह कथित तौर (Allegedly) पर मारा गया और आरोपीयों ने हथियार को मौके पर फेंक दिया और भाग निकले। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके सिर और हाथों पर चोटें आईं और भारी ब्लड के कारण उसकी मौत हो गई।
2 घंटे के अंदर पुलिस की टीम ने वारदात में शामिल आरोपीयों को ट्रेस कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान आकाश प्रकाश शिंदे उर्फ चिंट्या, अमोल मोरे उर्फ वांग्या, अभय थोराट, यश रूपावते और आकाश कपिल चौधरी के रूप में हुई है।