Breaking News

कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के 43 साल के बेटे बोनिटो छाबड़िया को धोखाधड़ी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने अँधेरी से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा 2020 में एक FIR दर्ज किए जाने के बाद हुई है, इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

पिछले साल कपिल शर्मा की शिकायत के मुताबिक 2017 में उन्होंने दिलीप की कंपनी को वैनिटी वैन के लिए 5.31 करोड़ रुपये दिए थे, जबकि वैनिटी वैन 2019 में भी तैयार नहीं हुई, और फिर उन्हें पार्किंग फीस के रूप में 1.20 करोड़ रुपये का बिल भेजा गया था। जांच के बाद उन्हें पता चला कि कंपनी में डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले बोनिटो के बैंक खाते में 2 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे।

CIU ने बोनिटो को गिरफ्तार कर शनिवार को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया और अधिकतम पुलिस हिरासत की मांग की। CIU के एक अधिकारी ने अदालत को बताया कि बोनिटो ने इस पैसे का इस्तेमाल अपने क्रेडिट कार्ड के बिल और बैंकों से लिए गए कर्ज की EMI और खरीदारी के लिए किया।

बोनिटो के वकील ने अदालत में उनके खराब हेल्थ का हवाला दिया। उन्हें ट्रीटमेंट के आधार पर 25,000 रुपये के कॅश बॉन्ड पर जमानत दी गई।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement