- Asif
- Oct 05, 2021
- 442
बांद्रा वर्ली सी लिंक पर शराबी ड्राइवर की कार से टकराने से महिला की हालत गंभीर।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक शराबी ड्राइवर की कार से टकराने से एक 30 साल की महिला वकील को सिर में गंभीर चोटें आईं और उस वकील का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, पीड़ित की पहचान सलोनी समीर लखिया (30) के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है और खार वेस्ट की रहने वाली है।
यह घटना बांद्रा-वर्ली सी लिंक के नार्थ की ओर जाने वाले इलाके में रात करीब 1.30 बजे हुई जब लखिया अपनी कार से घर वापस जा रही थी। पुलिस ने कहा कि मलाड वेस्ट का रहने वाला आरोपी सचिन खरातमल (45) BMW कार चला रहा था और दुर्घटना के समय नशे की हालत में था। पुलिस ने कहा कि उसने अपनी कार को पीछे से सलोनी लखिया से टक्कर मार दी, जिससे कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त (damaged) हो गई।
ड्यूटी पर मौजूद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर दिलीप सावंत ने सचिन खारतमल के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने, खतरनाक ड्राइविंग और नशे में गाड़ी चलाने के लिए IPC और MV Act के तहत FIR दर्ज की।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.
Live TV
Facebook Post
Online Poll
-
If you had to scrap all social media except one, which would you keep ?