- Asif
- Oct 25, 2021
- 394
क्लिनिक में हैंडीकैप लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार।
सांताक्रूज में एक 16 साल की हैंडीकैप लड़की के साथ उसके क्लिनिक में कथित (alleged) रूप से रेप करने के आरोप में एक 40 साल के फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था एक साल से अधिक समय से लड़की का यौन उत्पीड़न (sexual harrasment) कर रहा था, जब भी वह उसके क्लिनिक में जाती थी तो वह एक साल से अधिक समय से उसका रेप करता रहा।
अपराध का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता-पिता को एक मैसेज भेजकर अपराध की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उसके हैरान माता-पिता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया और उसके खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 376 (बलात्कार), और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.
Live TV
Facebook Post
Online Poll
-
If you had to scrap all social media except one, which would you keep ?