Breaking News

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर (Ex-Commissioner of Police) का बेटा अपनी अलग हुई पत्नी (Wife) को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार। 

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त (Ex-Commissioner of Police) आर डी त्यागी के बेटे राज त्यागी को बांद्रा पश्चिमी में अपनी अलग हुई पत्नी का पीछा करने और उसे डराने-धमकाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी (Officer) के द्वारा यह जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले घरेलू हिंसा (Domestic violence) के एक मामले में जमानत पर छूटे राज त्यागी को पुलिस ने उसकी अलग रह रही पत्नी की शिकायत (Complaint) के आधार पर गिरफ्तार (Arrest) किया था, जो अपने चार बच्चों के साथ बांद्रा (पश्चिम) में रहती है।

उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत में, राज त्यागी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह उनके बांद्रा आवास के नीचे खड़ा था और अपने वाहन में उनकी कार का पीछा किया, उन्होंने कहा कि एक सुरक्षा गार्ड (Security guard) ने त्यागी को इमारत के नीचे खड़े देखा था। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर राज त्यागी के खिलाफ धारा 354 (D) (पीछा करना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राज त्यागी को बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैं। 

 पहले राज त्यागी को उनकी पत्नी द्वारा पिछले साल दर्ज कराए गए हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा मामले में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement