Breaking News

मुंबई पुलिस ने बुधवार को गोरेगांव पूर्व इलाके से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अपहरण कथित तौर पर बंदूक की नोक पर हुआ।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोगों ने धावा बोल दिया और म्यूजिक कंपनी के सीईओ का अपहरण कर लिया। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कथित तौर पर 10 से 15 लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार सिंह के बयान के मुताबिक, उन्हें उनके ऑफिस से जबरन उठाया गया और बंदूक की नोक पर उन पर पटना के मनोज मिश्रा को दिए गए बिजनेस लोन को चुकाने के लिए दबाव डाला गया.

समाचार एजेंसी एएनआई ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा, "राजकुमार को दहिसर में विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय ले जाया गया, जहां विधायक के बेटे राज सुर्वे और उनके लोगों ने बंदूक की नोक पर उन्हें मामले को निपटाने और इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी दी।"

इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे खेमे पर कटाक्ष किया. उन्होंने ट्वीट किया, ''गद्दार गिरोह के नवरत्न।''

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement