- Anmol
- Dec 11, 2023
- 600
के पश्चिम प्रभाग में अवैध निर्माण का जाल आंखें बंद कर कार्यरत अधिकारी हो रहे मालामाल शिकायत करने वालों को दी जाती है धमकी, सरकारी राजस्व को लगता है करोड़ों का चूना
मुंबई महानगर पालिका का के पश्चिम प्रभाग में जिधर नजर उठाओ अवैध निर्माण का जाल नजर आता है लेकिन जिन अधिकारियों के कंधे पर उनकी रोकथाम की जिम्मेदारी है वह अपनी आंखे बंद किए हुए है। यह अलग बात है की उनकी केवल आंखे बंद होने से उनकी तिजोरी का वजन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि इन अवैध निर्माण की शिकायत करने वालों को जहां निर्माणकर्ताओं की ओर से धमकी दी जाती है तो अधिकारियों की उदासीनता से अवैध निर्माण पूरा होकर पूरे सिस्टम को मुंह चिढ़ाता है और बीएमसी को अपने करोड़ों रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ता है सो अलग। शहर की खूबसूरती को बट्टा लगता है वह इन अधिकारियों की बला से। के पश्चिम प्रभाग में कार्यरत कितने अधिकारी अपनी आंखे बंद कर मालामाल हो रहे है इसकी गिनती करना भी मुश्किल है यदि हर अधिकारी की करगुजारी लिखने बैठा जाय तो पूरा उपन्यास बन जाय उसमे से किसी अधिकारी का नाम गलती से छूट जाय तो वह उसके साथ नाइंसाफी भी होगी।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.
Live TV
Facebook Post
Online Poll
-
If you had to scrap all social media except one, which would you keep ?