भैया लिंग बदलवाए लिहा का ? पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर ने अपने नाम से पहले लिखवाया पूर्व नगरसेविका
मुंबई बीएमसी के वार्ड क्रमांक भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 57 की ओर से गोरेगांव लिंक रोड पर लगाई गई एक होर्डिंग काफी दिलचस्प है जिसमे जिसमें एक पुरुष पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर को पूर्व नगरसेविका लिखा गया है। जिस पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर के बारे में होर्डिंग में यह भयानक गलती हुई है उन्हे राजनीति विरासत में मिली है। उत्तर भारतीय समाज के दो प्रभावशाली नेताओं की संतान है। इन पूर्व नगरसेवक का नाम है दीपक ठाकुर जो भंग हो चुकी मुंबई बीएमसी में वार्ड क्रमांक 50 के भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक थे। इस होर्डिंग को देख बरबस ही मन में विचार कौंधा "का हो भैया लिंग बदलवाए के पुरुष से महिला बन गा का?"
गोरेगांव एमजी रोड के एक विकास कार्य के लिए लगाई गई होर्डिंग हालांकि वार्ड क्रमांक 57 की पूर्व नगरसेविका श्रीकला पिल्ले की ओर से लगाई गई गई है। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की फोटो ऊपर लगाई गई है और नीचे में बाएं साइड श्रीक्ला पिल्ले की फोटो लगी है जिसके नाम में माजी नगरसेविका लिखा है तो दाहिने साइड दीपक ठाकुर की फोटो है इनके नाम में भी माजी नगरसेविका लिखा गया है जो पहली नजर में प्रिंटिंग की गलती ही नजर आती है पर सार्वजनिक स्थान पर लगी इस यह होर्डिंग इतनी गंभीर त्रुटि के साथ लगी है यह आश्चर्य का विषय है।
वार्ड क्रमांक 50 के पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकुर मुंबई के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते है दीपक ठाकुर के पिता श्री जय प्रकाश ठाकुर वरिष्ठतम भाजपा नेता है जो उत्तर भारतीय समाज के दिग्गज चेहरे माने जाते है तो उनकी मां श्रीमती विद्या ठाकुर लगातार दूसरे कार्यकाल गोरेगांव की विधायक है। विद्या ठाकुर ने दोनों बार शिवसेना के दिग्गज नेता रहे सुभाष देसाई को हराकर विधान सभा में प्रवेश किया है। ऐसे पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले किसी युवा नेता से थोड़ी गंभीरता की उम्मीद रखना तर्कसंगत तो है ही।