Breaking News

दिनांक १४ दिसंबर दिन गुरूवार समय शाम ४ बजे बेजोड़ निराली सोसायटी भाखलला मुंबई   में एक अति विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन आईपीसी के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन  समाज सेवी ऐडवोकेट आर. बी. गुप्ता  ने किया।

डॉ. परमिंदर पांडेय के संचालन में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, फिल्मकार व समाज के चिंतक श्री मधुराज मधु के विचार, कविता के द्वारा कार्यक्रम की शुरूवात हुई। मधुरज मधु ने डॉ. राजेंद्र तिवारी के पदचिन्हों पर समाज सेवा के लिए अग्रसर डॉ. परमिंदर पांडेय को कर्मवीर की उपाधि से नवाजा।

इस अवसर पर रामलीला प्रेमी श्री अहमद भाई, वरिष्ठ समाज सेवक बसीर भाई, युवा समाज सेवक रामबृक्ष कप्तान गुप्ता, आईपीसी के महासचिव कृष्णा पांडेय, फाउंडर सदस्य बृजेश पांडेय, पत्रकार यसपाल शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष डॉ. के. के. गुप्ता, मैनेजर. उमेश मिश्रा व श्री आनन्द गुप्ता. फिल्म कलाकार चंदन मधु, श्रीमती यशोदा  तिवारी, अध्यक्ष श्रीमती राजपती गुप्ता इत्यादि लोगों ने उपस्थित होकर डॉ. तिवारी जी के कृतित्व पर अपना अपना सराहनीय विचार रखा।

कार्यक्रम में डॉ. परमिंदर पांडेय ने श्री बालाजी वृद्धाश्रम अंबरनाथ को उत्तम व उच्चकोटी का आश्रम बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

*डां. तिवारी जी के सर्वश्रेष्ठ, सच्ची, निर्भय व सार्थक जिंदगी के ९ फार्मूले का संदेश सुनकर सभी श्रोता, वक्ता संचालक धन्य हो गए। उनको सदर नमन करते हुए, उनके दुबारा आगमन पर अगले कार्यक्रम की सबल इच्छा के साथ कार्यक्रम को राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement