Breaking News

मुंबई :   साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्ताक्षर संस्था की  मासिक काव्य गोष्ठी शनिवार दिनांक  16 दिसम्बर  2023 को कोंकणी पाड़ा दहिसर (पूर्व) मुंबई में संपन्न हुई।यह काव्य गोष्ठी शील कुमार निराला के नेतृत्व एवं वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा की अध्यक्षता में हुई।मुख्य अतिथि के रूप में कवि - पत्रकार रवि यादव  एवं संचालन  राजेश अल्हड़ असरदार ने किया । कवियों   में हरीश शर्मा यमदूत, जवाहरलाल निर्झर,सत्य स्वरूप निराला,अमरनाथ द्विवेदी, शिवनारायण कनौजिया , प्रेम जौनपुरी ,  रवि यादव  , डा. दिनेश कुमार, त्रिलोचन सिंह अरोरा ने काव्य पाठ किया। साहित्यिक  संस्था हस्ताक्षर  विगत कई वर्षों से मुंबई  महानगर में साहित्य की सेवा करते आ रही है।।हस्ताक्षर सांताक्रुज मुंबई से हस्तांतरित होकर वर्तमान समय में दहिसर (पूर्व) मुंबई में दूसरे शनिवार को चलाई जा रही है।हस्ताक्षर संस्था नवोदित कवियों को मंच प्रदान करती है । काव्य गोष्ठी के अन्त में शील कुमार निराला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement