बीएमसी के पश्चिम प्रभाग में भ्रष्ट अधिकारियों का मायाजाल क्या वरिष्ठ अधिकारी उपायुक्त जोन -IV और सहायक आयुक्त देते हैं भ्रष्टाचार को संरक्षण??
मुंबई महानगर पालिका के "के पश्चिम" प्रभाग में नियम और कानून को ताक पर रख अवैध निर्माण का जाल फैला है। के पश्चिम प्रभाग के अधिकारियों के सामने शिकायत का अंबार है पर यहां पर तैनात अधिकारी इन पर कोई भी कारवाई करने को तैयार नहीं हैं। इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली देख यही कहा जा सकता है कि के पश्चिम प्रभाग में भ्रष्ट अधिकारियों का सम्पूर्ण मायाजाल है।
के पश्चिम में तैनात छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक को कोई परवाह नहीं है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या वरिष्ठ अधिकारी बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर जोन - IV विश्वास शंकरवार और वार्ड ऑफिसर के पश्चिम प्रभाग पृथ्वीराज चौहान देते हैं भ्रष्टाचार को संरक्षण??
के पश्चिम प्रभाग कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित अंधेरी गावठन में धडल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण, यहां पर स्थित रोज विला जिसके निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है पर अधिकारी हैं कि कुछ करने को तैयार नहीं। आगे बढ़ो अंधेरी से जोगेश्वरी तक हर तरफ अवैध निर्माण चलते दिखाई देंगे। वर्सोवा गांव में स्थित टेयर गली में तो इतने अवैध निर्माण चल रहे जिससे गली में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यही हाल जूहू कोलीवाडा में भी है यहां पर भी अवध निर्माण की बाढ़ है।
इतना सब होने के बाद भी आखिर क्यों बड़े अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती?? इनकी चुप्पी को क्या नाम दिया जाय? यही ना कि यह अधिकारी ही के पश्चिम प्रभाग में भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे है??