Breaking News

मुंबई ( यशपाल शर्मा) सामान्य जनता को अत्यधिक परेशान करने वाले मुद्दों पर विधायक मंगेश कुंडलकर ने सड़क से लेकर मंत्रालय तक अपनी  आवाज को बुलंद करते चले आये है । 

गौरतलब हो की अभी हाल ही मे जारी नागपुर अधिवेशन मे नागरिको की समस्याओ को लेकर जारी विकास कार्यो का मुद्दा महाड़ा बिल्डिंगो से  लेकर एस.आर.ए प्रकल्पो को बड़ी तेजी से गति देने की मांग किया है। 

प्रमुख रूप से जैसे जर्जर खस्ता हाल महाड़ा की इमारतों का रेडेवलोपमेंट करने का मुद्दा हो । या फिर कुर्ला नेहरू नगर पोलिस कॉलोनी का नव निर्माण करने का मुद्दा का मामला हो पोलिस वासहत के रहने वाले पोलिस कर्मीय भाईयो का घरों का प्रशन जल्द से जल्द नव निर्माण कार्य शुरू कर के सुलझाया जा सकता है।

वहीं महाड़ा इमारतों का सेवा शुल्क समाप्त करने को लेकर राज्य की शिंदे ,देवेंद्र, अजीत पावर सरकार का अभिननदं किया है  ।  उल्लेखनीय तौर पर , 2010 मे नवनिर्मित महाड़ा बिल्डिंगो को ओसी नहीं मिलने की समस्या पर अब विराम लगेगा। 

कुर्ला पूर्व विधानसभा क्षेत्र मे बिल्डिंगो का रेडेवलोपमेंट का मुद्दा काफी जोर पकड़ चुका है। दूसरा स्वदेशी मिल कामगारो का सालों से बंद मिलो का भुगतान कामगारों की पुरानी पगार का अटके पड़े  मामला को मुंबई हाई कोर्ट के जज द्वारा काम गारो के हक मे फैसला सुनाते हुए मिल मालिको को बकाया पैसे ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है।

इतना ही नहीं गिर्णी कामगारों को हक का घर दिलाने का मामला एस आर ए प्रोजेक्ट के जरिये पुरा करवाने की कमर कसी है। चुनाभट्टी फाटक के पास बीएमसी का प्रस्तवित फ्लाई ओवर ब्रिज पास किया जाना है ताकि रहीवासियो का आवगमन समय के साथ  सुलभ तरीके से पुरा हो सके। 

कुर्ला पूर्व विधानसभा क्षेत्र मे मेट्रो कार्य शुरू होने के कारण मौजूदा समय मे ट्रैफिक की समस्या बढ़ती चली जा रही है  ।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement