बोईसर के पुलिस थाना प्रभारी उमेश पाटिल की रायगढ़ बदली रायगढ से पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बोईसर पुलिस थाना का पदभार संभाला।
बोईसर :-पालघर जिला के बोईसर- तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी उमेश पाटिल जो हाल ही में बोईसर पुलिस थाना से पालघर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संलग्न किये गये थे अब 19 दिसंबर को पालघर मुख्यालय से उनकी बदली रायगढ़ करदी गयी है ।श्री.उमेश पाटिल की जगह रायगढ़ से पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने दि.20 दिसम्बर को आकर बोईसर एम आई डी सी पुलिस थाना का पदभार संभाला।बोईसर पुलिस थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार को बोईसर के अनेक मान्यवरों ने भेंट कर शुभेच्छा दी।इसी सन्दर्भ में दि.22 दिसंबर शाम को पुलिस थाना बोईसर उद्योग क्षेत्र में नवांगन्तुक थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार से बोईसर-पालघर पत्रकार संघ(रजि.) के पदाधिकारियों ने सदिच्छा भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और अपनी शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर बोईसर- पालघर पत्रकार संघ(रजि.) के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला, कार्याध्यक्ष जयप्रकाश पाटील, उपाध्यक्ष प्रवीण पाटील, सचिव निलेश नगरकर, सहसचिव अजीत सिंह व दीपक निराला, सहकोषाध्यक्ष जयप्रकाश जयसवाल तथा संघ की सदस्या नीता राऊत सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।