कोकुयो केम्लिन द्वारा निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ।
कासा(संवाददाता):-शनिवार दि. 30 दिसंबर 2023 को पालघर जिला के चारोटी-कासा के नजदीक एक अति दुर्गम क्षेत्र के बाँधघर नामक आदिवासी बहुल गाँव में स्थित आदिवासी उन्नति मंडल के कनिष्ट महाविद्यालय में कोकुयो केम्लिन लिमिटेड, तारापुर ने कम्पनी के सीएसआर फंड से अपनी सामाजिक जबाबदारी के अंतर्गत निर्मित की गई एक अत्यंत आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन एवं उसका हस्तान्तरण कम्पनी के उपाध्यक्ष श्रीराम दांडेकर ने किया ।इस अवसर पर वनवासी विद्यालय के वरिष्ठ अप्पा जोशी के साथ ही कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी किशोर वठे, अभिषेक त्रिपाठी, अजीत राणे और एन. वी. कदम आदि सहित विद्यालय की प्रबंधन समिति के पदाधिकारी,शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि इससे पहले भी कोकुयो कैम्लिन लिमिटेड के माध्यम से बेटेगांव आश्रमशाला, पडघे आश्रमशाला, उमरोली सेवा आश्रम विद्यालय, मुरबे, अणुविकास विद्यालय, दांडी में भी कम्पनी ने इसी तरह की विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाकर दी हैं जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी फायदा हो रहा है। और यहाँ के छात्रों को इससेअपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए रसायन विज्ञान, भौतिकी या जीव विज्ञान में प्रयोगों का अभ्यास करने में मदद मिलेगी।