स्व. श्रीमती रत्नी देवी मुरलीधर जी बावरी स्मृत्यर्थ एस.एस.सी. व्याख्यानमाला
विरार / शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल विरार पूर्व में स्व. श्रीमती रत्नी देवी मुरलीधर जी बावरी की स्मृति में मैक्लोड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी लिमिटेड के निदेशक श्री गिरधारीलाल जी बावरी के सौजन्य से एस.एस.सी. व्याख्यान माला का उद्घाटन दिनांक 6 जनवरी 2024 शनिवार को संपन्न हुआ। व्याख्यानमाला में विद्यालय के दसवीं कक्षा के वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम यादव उमेश पाण्डेय, के.के. मिश्र, राजेंद्र यादव, धनंजय चौबे, अशोक तिवारी, अर्चना उपाध्याय, अजय मिश्र, स्वाती मिश्रा, प्रिया मिश्रा, विजेंद्र म्हात्रे आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
रुइया विद्यालय के संस्कृत के व्याख्याता आचार्य उमाकांत त्रिपाठी जी तथा मारवाड़ी विद्यालय मुंबई के अंग्रेजी के व्याख्याता डॉ. हरिप्रसाद राय जी ने अपने विद्वत्तापूर्ण व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। संयोजक आचार्य रामव्यास उपाध्याय, प्रधानाचार्या रचना माने ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्रीमती रचना जी रचना मन की पूर्व शिक्षक आचार्य राम यश उपाध्याय एवं अन्य शिक्षकों में से विकास पांडे जी से म्हात्रे कर महात्रेसर में सहयोग किया कार्यक्रम व्याख्यान माला का यह कार्यक्रम सभी विषयों के लिए बाहर से वरिष्ठ शिक्षकों को बुलाया जाएगा व्याख्याता का सम्मान आचार्य रामदास उपाध्याय रचना मन प्राचार्य रचना मन वार्षिक शिक्षा घनश्याम यादव राजेंद्र यादव क मिश्रा घनश्याम यादव धनंजय चौबे ने पुष्प गुच्छ व्याख्याताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थापक श्री शिवनाथ शास्त्री जी की मूर्ति पर, माँ सरस्वती एवं लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।