Breaking News

कल्याण,आने वाले कुछ समय में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है, ठाणे डाउन में सबसे ज्यादा हृदय रोगियों की सफल चिकित्सा का एक मिशाल  बन चुके डॉ. अमित गर्ग लोगों के लिए ईश्वर स्वरूपहैं। कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, बदलापुर, कर्जत, कसारा तक के हृदय रोगी आपके निदान सही उपचार पाते हैं। तमाम अस्पतालों में डॉक्टर अमित गर्ग अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

ठाणे डाउन में सबसे ज्यादा एंजियोप्लास्टी तथा एंजियोग्राफी करने का रिकार्ड डॉ. अमित गर्ग को जाता है। वर्षों पुराने अनुभव तथा मरीजों को समझाकर उनकी आधी परेशानी को वह दूर कर देते हैं। कोरोना के दौर में मरीजों को उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं देकर उनका जीवन बचाया।  आज युवाओं में बढ़ रहे हृदय रोग को लेकर डॉ. अमित गर्ग का कहना है कि सही समय पर, सही भोजन, पर्याप्त नींद, तनाव से दूर रहना, ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना युवाओं को हृदय रोग से बचा जा सकता है। कोरोना के दौरान आवश्यक उपचार के रूप में जो तकनीकी अपनाई गई है उससे थक्के जल्द बनते हैं इसलिए जब भी सीने में दर्द, पसीना, कमजोरी महसूस हो तो हृदय की जांच करा लेनी चाहिए।

दूषित खानपान तथा शारीरिक कार्य करने की कमी के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है। कोलेस्ट्रॉल तथा मधुमेह हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। नियमित जांच के द्वारा हृदय रोग की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement