Breaking News

मुंबई (यशपाल शर्मा) वाल्मीकि सामाज के इतिहास को लेकर आयोजित आईपीसी द्वारा दिवा मे  मानव विश्व शांति के लेकर व्याख्यान माला का आयोजन  नरहरी हॉल, दिवा पोलीस स्टेशन के पास, दिवा पूर्व कार्यक्रम मे रविवार को तीन से शाम आठ बजे रखा गया था। वहीं बड़ी संख्या मे श्रोताओं ने अपनी उपस्थित दिखाकर मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर खिचड़ी का त्योहार तिल गुड़, चिवड़ा दही व खिचड़ी की स्वादिष्ट पान आनंद श्रोताओं ने उठाया। 

आईपीसी की ओर से एक छोटा सा अनवरत प्रयास की शुरूवात की गई।उपरोक्त अवसर पर  कार्यक्रम मे मुख्या अतिथि के तौर पर सौ. मालती करोतिया पूर्व महापौर विषेष अतिथि - रामकांत मढ़वी पूर्व नगरसेवक रामचंद्र करोतिया उपस्थित थे। सम्मानित कविश्रेष्ठ अतिथिगण -निलीमा पांडे,शिक्षा विद, कवियित्री विद्या शर्मा,कुसुम तिवारी,राहुल सिंह ओज, सूर्यजीत मौर्य , नंदिता माजी शर्मा , अन्नपूर्णा गुप्ता , रवि यादव "प्रीतम"ने अपनी कविताओं से सभा गृह मे उपस्थित श्रोताओं की तालियों बटोरी। इतना ही नहीं कार्यक्रम मे अतिथियों ने प्रसिद्ध कवियत्री निलीमा पांडे कि टीम सहित पत्रकारों संतोष पांडे, प्रेमेंद्र सिंह, यशपाल शर्मा को सम्मानित किया।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement