क्या दारू पार्टी में के पश्चिम के वार्ड ऑफिसर पृथ्वीराज चौहान और डीओ स्वप्निलकोलेकर भी थे शामिल??
अगर नही थे शामिल तो, अब तक अधिकारियों पर कारवाई क्यों नहीं किया गया
हाल ही में मुंबई महानगर पालिका के के पश्चिम विभाग में तैनात अधिकारियों द्वारा ड्यूटी समय पर कार्यालय के अंदर शराब पार्टी काफी सुर्खियां बनी थी। इस शराब पार्टी में असिस्टेंट इंजीनियर अशोक गोपाल अदाते, सब इंजीनियर जयेश प्रकाश राउत, जूनियर इंजीनियर राज कुमार जालना बीएमसी कार्यालय में शराब पीते हुए पाए गए थे। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस से भी की गई थी जिसपर कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नही हुई है। ऑफिस में बैठकर शराब पीने वाले अधिकारियों पर कोई कारवाई न होना कही न कही यह शक पैदा करता है कि इस शराब पार्टी में खुद वार्ड ऑफिसर पृथ्वीराज चौहान और डीओ स्वप्निल कोलेकर भी शामिल थे इसी लिए वह अपने मातहत काम करने वालों पर कोई अनुशासनात्मक कारवाई करने की हिम्मत नही कर पा रहे।
बीएमसी ऑफिस में कई महिलाएं काम करती हैं अनेक महिलाएं अपने काम के लिए बीएमसी आती है अगर नशे की हालत में इन महिलाओं के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जवाबदार कौन होता डीएमसी विश्वास शंकरवार या फिर पृथ्वीराज चौहान??
शराबी अधिकारियों का और कच्चा चिट्ठा विस्तार से पढ़ने के लिए बस पढ़ते रहिए "मुंबई का स्वाभिमान"