Breaking News

विरार में अनिल दुबे नामल एक आरोपी ने 1 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और रकम चुकाने के लिए उसने बैंक को लूटने की साजिश रची। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ICICI Bank  के एक निजी बैंक (private bank) में एक महिला अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी।  जबकि शाखा (Branch) के अंदर सहयोगी में दो और लोगों भी घायल हो गए है। 

आरोपी पहले  बैंक में घुसे और सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) योगिता वर्तक और कैशियर (cashier) श्रद्धा देवरुखकर को चाकू की नोक पर धमकाया। जब दोनों महिलाओं ने शोर मचाया और लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें नकदी जेवर (jewellery) सौंपने को कहा और फिर वहा से भागने की कोशिश की।  

लेकिन आरोपी ने योगिता वर्तक और श्रद्धा देवरुखकर को चाकू मार दिया। अनिल दुबे को लोगों ने पकड़ लिया, जिन्होंने उसका पीछा किया। लेकिन उसके साथी मौके से फरार हो गया। बैंक के अंदर लोगों ने योगिता वर्तक को खून से लथपथ पड़ा पाया,जबकि उसकी साथी बुरी तरह घायल हो गए।  पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, और वही योगिता वर्तक को मृत घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं, कि उस समय बैंक में काम करने वाले सिर्फ दो ही लोग थे। विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक (senior inspector) सुरेश वरदे ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक अनिल दुबे बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है जंहा पर उसने 1 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए उसने इसी  बैंक को लूटने की साजिश रची।

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement