मुम्बईकर के लिए बड़ी खबर, 15 अगस्त से पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होंगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की के पूरी तरह से वैक्सीन लगाए लोग के लिए 15 अगस्त से मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, ट्रेनों में चढ़ने के लिए दूसरी खुराक लेने के बाद कम से कम 14 दिनों के बाद ट्रैन में यात्रा करना अनिवार्य है। उद्धव ठाकरे ने कहा हैं कि इसके लिए एक अनुप्रयोग (Applications) बनाया गया हैं ,और उस अनुप्रयोग (Applications) को पंजीकरण (registration) करना अनिवार्य रहेगा।
जो स्मार्टफोन में, वार्ड कार्यालयों (Ward Offices) और उपनगरीय (suburban) रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य को यह भी कहा कि यात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन पास डाउनलोड कर सकते हैं। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे शहर के नगरपालिका वार्ड कार्यालयों (municipal ward offices) के साथ-साथ उपनगरीय (suburban) रेलवे स्टेशनों से फोटो पास ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दुकानों, मॉल, रेस्तरां और धार्मिक पूजा स्थलों के लिए और अधिक छूट पर विचार कर रही है और सोमवार को टास्क फोर्स (task Force) की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।