Breaking News

ED ने  पनवेल के Ex-MLA विवेकानंद पाटिल की 234 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैचमेंट की।

ED ने लगभग 560 करोड़ रुपये की कथित (alleged) धोखाधड़ी के सिलसिले में Ex-MLA और करनाला नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड के एक्स-प्रेजिडेंट विवेकानंद शंकर पाटिल की 234 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैचमेंट की। अटैचमेंट की गई प्रॉपर्टीज में करनाला स्पोर्ट्स अकादमी और कई लैंड पार्सल शामिल हैं।

ED ने इस मामले में जून में विवेकानंद पाटिल को गिरफ्तार किया था और 12 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। विवेकानंद पाटिल पनवेल निर्वाचन क्षेत्र (constituency) से पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया से चार बार MLA रहे हैं और बैंक के अध्यक्ष भी थे, जिसका हेडक्वार्टर पनवेल में है।

जांच एजेंसी ने 2019 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज मामले के आधार पर जांच शुरू की। धोखाधड़ी का पता तब चला जब RBI के कहने पर एक ऑडिट किया गया। ED के एक अधिकारी ने कहा कि 2019-20, जब यह पता चला कि विवेकानंद पाटिल 63 फर्जी लोन खातों के माध्यम से करनाला चैरिटेबल ट्रस्ट और करनाला स्पोर्ट्स अकादमी में बैंक से संपत्ति  निकाल रहे थे।


PMLA के तहत जांच से पता चला कि धोखाधड़ी की राशि इंटरेस्ट सहित लगभग 560 करोड़ रुपये की हैं। 

Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement