Breaking News

मुंबई के Ex-Commissioner परम बीर सिंह पर रंगदारी (extortion) का मामला दर्ज, एक महीने में उनके खिलाफ यह चौथी FIR दर्ज की गई।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अपने Ex-Commissioner परम बीर सिंह के खिलाफ कथित (alleged) जबरन वसूली के आरोप में FIR दर्ज की। एजेंसी के  एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 48 वर्षीय व्यवसायी (Businessman) बिमल अग्रवाल की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता बिमल अग्रवाल मुंबई के गोरेगांव और अंधेरी में दो होटल चलाते हैं। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 9 लाख रुपये नकद और 2.92 लाख रुपये मूल्य के दो मोबाइल फोन ले लिए।

परम बीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने यह चौथा मामला दर्ज किया है। अन्य 3 मामलों में से एक मुंबई में और 2 पड़ोसी जिले ठाणे में दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को दर्ज FIR में निलंबित (Suspended) पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और 4 अन्य सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी का भी नाम है।

पुलिस ने मामले में IPC  की धारा 384, 385 (दोनों जबरन वसूली से संबंधित हैं) और धारा 34  (जो एक ही इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए अपराधों से संबंधित है) को लागू किया है।


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement