दुकान पर कस्टमर बन कर आए 2 लोगों ने जौहरी की दुकान को लूटने के बाद उस जौहरी की हत्या कर दी।
दुकान पर कस्टमर बन कर आए 2 लोगों ने जौहरी की दुकान को लूटने के बाद उस जौहरी की हत्या कर दी।
नालासोपारा (वेस्ट) इलाके में शनिवार सुबह ग्राहक बन कर आए 2 लोगों ने एक ज्वैलर को लूट लिया और उस ज्वैलर की हत्या कर दी। लुटेरे करीब 20 मिनट तक दुकान पर रुके रहे और फिर बिना किसी की जानकारी के फरार हो गए।
मृतक की पहचान 48 साल के किशोर मांगिलाल जैन के रूप में हुई है। वारदात सुबह 11 बजे एसटी डिपो रोड स्थित साक्षी ज्वैलर्स में हुई। ज्वैलर दुकान पर अकेला था जिस समय उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि लुटेरों ने पीड़ित के हाथ और पैर बांध दिए और उसके चेहरे पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने 2 लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खोल सके और मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 30 साल है। पुलिस यह पता लगा रही हैं की दुकान से क्या गहने लूटे गए हैं।
पुलिस के अनुसार, दुकान में CCTV कैमरे थे, लेकिन हत्या उनमें कैद नहीं हुई क्योंकि पीड़िता की हत्या पीछे के कमरे में की गई थी। पास के इलाके में लगे CCTV कैमरे में लुटेरे दुकान में घुसते और 20 मिनट बाद चले जाते हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी नालासोपारा रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन लेकर में भाग गए होंगे। हत्या का पता तब चला जब एक व्यक्ति दुकान में घुसा और जौहरी को बेहोश पाया।