ED ने एकनाथ खडसे के दामाद के खिलाफ चार्ज-शिट दाखिल किया।
ED ने शुक्रवार को NCP नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी के खिलाफ भोसरी पुणे भूमि सौदा मामले में चार्ट-शिट दायर किया। गिरीश चौधरी को ED ने इस मामले के सिलसिले में 7 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
एकनाथ खडसे परिवार के वकील एडवोकेट मोहन टेकावडे ने कहा कि उन्होंने अभी तक चार्जशीट नहीं देखी है, और इसे पढ़ने के बाद ही टिप्पणी देंगे। बता दें की यह मामला 28 अप्रैल, 2016 को हवेली तालुका के भोसरी गांव में एकनाथ खडसे के परिजनों द्वारा ₹3.15 करोड़ की प्रचलित (prevailing) मार्किट रेट के मुकाबले ₹3.75 करोड़ में एक प्लाट की खरीद के संबंधित है।
ED के अनुसार एकनाथ खडसे और उनके परिवार ने यह जानकारी होने के बावजूद कि यह प्लाट MIDC के लिए रिज़र्व था इस प्लाट को धोखे से खरीदा ताकि MIDC से इसके मार्किट रेट का लगभग तीन गुना मुआवजा प्राप्त किया जा सके।
वही पिछले महीने ED ने एकनाथ खड़से और उनके परिवार की 5.73 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैचमेंट की थी, जिसमें जलगांव और लोनावाला में एक बंगला, फ्लैट और ₹4.86 करोड़ क़ीमत के सात प्लाट शामिल हैं। ₹86.28 लाख का बैंक बैलेंस भी फ्रीज कर दिया गया। एकनाथ खडसे और उनके परिवार पर 61.25 करोड़ रुपये के सरकारी खजाने को धोखा देने का आरोप है।