Breaking News

पुणे के एक 42 साल व्यक्ति को जेल से बाहर आने के ठीक 1 दिन बाद गुरुवार की रात विले पार्ले में अपनी सास की कथित तौर (Allegedly) पर हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह उसे उसकी पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दे रही थी, जो की जेल में रहते हुए उसकी पत्नी ने दोबारा शादी की थी।

पुलिस ने कहा कि घटना विले पार्ले ईस्ट में हनुमान रोड पर पिटलेवाड़ी में रात करीब 11.30 बजे हुई, मृतक शामल श्याम शिगम अपनी बेटी लीना के साथ रहती थी। आरोपी इकबाल शेख विले पार्ले ईस्टके बामनवाड़ा का रहने वाला है और उसने 2011 में लीना से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है, उन दोनों बच्चों की उम्र 5 साल से कम है।

दहिसर में दर्ज एक चेन स्नेचिंग मामले में इकबाल शेख को 3 साल की कैद पूरी करने के बाद 1 सितंबर को पुणे की यरवदा जेल से रिहा किया गया था, अधिकारी ने कहा कि गुस्से में उसने टाइल और चाकू से सास पर हमला किया। पुलिस ने उस महिला को खून से लथपथ अवस्था में पाया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराने से पहले मृत घोषित कर दिया गया।

विले पार्ले थाने के असिस्टेंट इंस्पेक्टर शिवशंकर भोंसले ने कहा कि हमें पता चला कि आरोपी बोईसर में है और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि इकबार शेख ने अपनी पहचान बदलने और नासिक या आंध्र प्रदेश में बसने की योजना बनाई, जहां उसके पिता रहते हैं।

उसके खिलाफ ज्यादातर मामले चोरी, चेन स्नेचिंग और मार-पिट जैसे अपराधों से जुड़े हैं। पुलिस ने कहा कि यह पहली बार है जब उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement