धारावी बेचने निकली है वर्षा गायकवाड, धारावी का विकास अभी नहीं तो कभी नहीं राज्य सरकार राहुल शेवाले ने वर्षा गायक वाड की एस आई टी से जांच करवाने की मांग कर डाली है
मुंबई ( यशपाल शर्मा) धारावी के पुनर विकास को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष मे मानों जंग छीड गई है। जिसको एक दूसरे पर आरोपों की झाड़ी लगाकर रखी है । गौरतलब हो की शिंदे गुट मे शामिल हुए पूर्व कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक हाजी बब्बू खान, शकील अहमद शेख, भास्कर शेट्टी सब एक मंच पर नजर आये। पूर्व नगरसेवक शकील अहमद खान के जनसंपर्क कार्यलय का उदाघाटन का अवसर था। जिसपर उदाघाटन कार्यक्रम मे पधारे मुख्या अतिथि के तौर पर शिंदे गुट दक्षिण मध्य मुंबई के शिवसेना सांसद राहुल शेवाले के हाथों संपन्न हुआ।
बतति है की सांसद राहुल शेवाले ने मंच पर से मुंबई कांग्रेस अधक्ष्य वर्षा गायकवाड सहित धारावी बचाव संघर्ष समिति के उपर जमकर निशाना साधाते हुए शेवाले ने कहा की पिछले 40 वर्षो से धारावी पर पूर्व सांसद , मंत्री रहे एकनाथ गायकवाड, और वर्षा गायकवाड ने कभी विकास नहीं किया । यहाँ तक की महाविकास आघाडी सरकार के पूर्व उपमुख्या मंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने ढाई वर्षो मे कभी धारावी का विकास करने के बारे मे नहीं सोचा है तो फिर आज क्या करेंगे ?
वहीं अडानी का नाम रेडेलॉपमेंट मे सामने आते ही धारावी बचाव संघर्ष समिति विरोध मे आगे आई है । शिवसेना सांसद ने रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए कहा की धारावी के रेडेवलोपमेंट के विकास मे बाधा उत्पन्न करने वालों सक्रिय हो गये है। सांसद ने बचाव संघर्ष समिति पर आरोप लगाते हुए कहा की 10 प्रतिशत कमीशन लगा हुआ है । जिसके लिए धारावी का विकास के विरोध मे 16 तारिक को महाविकास आघाडी सहित धारावी बचाव संघर्ष समिति का आंदोलन है। यह आंदोलन धारावी करो के लिए नही है बल्की वर्षा गायकवाड अपने आप को एस.आई.टी.जांच से बचाने के लिए कर रहे है ।