स्वराज्य सामाजिक संगठन महाराष्ट्र के राज्यउपाध्यक्ष अंकुश कदम के 37 वे जन्म दिन पर हजारो नागरिको ने भावी विधायक के रूप मे दिया आशिर्वाद
नवीमुम्बई संवाददाता । महाराष्ट्र के सामाजिक संगठनो मे अग्रणी स्वराज्य संस्था के राज्यउपाध्यक्ष अंकुश कदम( बाबा) के 37 वे जन्म दिन पर धूमधाम से सम्पन्न ऐरोली विधान सभा से विधायक बनने के लिए स्थानीय लोगो ने भरपूर जनसमर्थन एवं आशिर्वाद देते हुए अपना प्यार दिया । बता दे कि उक्त संस्था का सामाजिक कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, मजदूर वर्ग ,किसान वर्ग के लिए दिन रात काम एवं सहयोग करने वाली एक अग्रणी संस्था मानी जाती है जिसका लाभ महाराष्ट्र के हजारो लाखो लोगो को प्रदान किया जा चुका है । आज नवी मुम्बई के घनसौली क्षेत्र मे उनके 37 वे जन्मदिन पर हजारो ज्येष्ठ नागरिको को कम्बल वितरित कर एवं उन्हे सम्मान प्रदान कर ऊर्जावान युवानेतृत्व अंकुश कदम ने आशिर्वाद लेकर कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्नहुआ ।इस मौके पर स्थानीय लोगो के अलावा सैकड़ो शीर्षनेतृत्व ने अपना स्नेह और आशिर्वाद देकर भावी विधायक के रूप मे माॅग की ।इसका लाभ नयी मुम्बई के अलावा महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सो से पधारे हजारो ज्येष्ठ लोगो ने कम्बल वितरण का लाभ भी उठाया । श्री कदम ने उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाते हुए उन्हे हर सम्भव मदद देने का संकल्प लिया । उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सभी का सम्मान करते हुए व्यवस्था को संचालित करने मे मदद दी ।