नेकजाद एंटरटेनमेंट द्वारा किड्स फैशन शो, और एक्टिंग शो का आयोजन किया गया।
पत्रकार शोएब म्यानुंर को नेकजाद एंटरटेनमेंट की तरफ़ से एवोर्ड से सम्मान किया गया। संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई मुंबई के मार्टुंगा मयसोर ऑडिटोरियम में 23 जूलाई 2023 को नेकजाद एंटरटेनमेंट द्वारा किड्स फैशन शो और एक्टिंग शो का आयोजन किया गया।
इस फैशन शो और एक्टिंग शो में मसहुर कॉमेडियन एहशन कुरेशी ने अपना टेलेंट दिखाया और जोक्स सुना कर दर्शकों को खुब हसाया।
शो ऑर्गेनाइजर सोल प्रोपराइटर नेविल कवराना और मेनेजिंग डायरेक्टर इमरान मुल्ला ने किड्स फैशन शो में टीवी सीरियल कलाकार, डांस परफॉर्मेंस में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले बच्चों को एवोर्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। साथ में आए हुए महेमानों को और मिडिया टीम को भी एवोर्ड देकर सम्मान किया।
इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म संगीत कार दिलिप सेन, डायरेक्टर संजय पाटील, बंगाली एक्ट्रेस एंजल भंडारी,
कॉमेडी किंग एहशन कुरेशी, जीनत कुरेशी, एक्टर डारा सिंह की बेटी बिंदु डारा सिंह, प्रेरणा भट्ट, मुंबई शहर के एक्स एम एल ए सोहैल लोखंडवाला, पत्रकार शोएब म्यानुंर के साथ साथ कई कलाकार मौजूद रहे साथ में कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
शो ऑर्गेनाइजर सोल प्रोपराइटर नेविल कवराना और मेनेजिंग डायरेक्टर इमरान मुल्ला ने मिडिया को बताया कि हम लोग यह शो साल में एक, दो बार करते हैं और बच्चों को आगे लाते हैं। ताकी बच्चें अपना टेलेंट दिखाए और आगे आए।
अंत में नेक जाद एंटरटेनमेंट की तरफ़ से आए हुए सभी महेमानों का आभार व्यक्त किया गया।