भिवंडी संसदीय क्षेत्र से कपिल पाटील को चेरने की मुहिम शुरू हुई थाने ग्रामीण मे कांग्रेस नेता निलेश भोईर ने बैठके शुरू की
संवाददाता: कल्याण:- देश के संसदीय चुनाव की घोषणा अभी नही की गई है, लेकिन भिवंडी संसदीय क्षेत्र मे इंडिया अलायंस के मुख्य घटक कांग्रेस के नेता निलेश भोईर बैठकें करके कांग्रेस के अनुकूल माहौल बना रहे हैं।
निलेश भोईर की तत्परता से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस कपिल पाटील की घेरेबंदी के लिए कमर कस चुकी है और इसमे कांग्रेस को उबाठा और राकांपा (शरद पवार) का भरपूर सहयोग हासिल है।
अभी नही तो कभी नही की भावना से भरे निलेश भोईर ने कल्याण तहसील के ग्रामीण क्षेत्र मे तूफानी दौरा किया।
भिवंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ने की इच्छा रखने निलेश भोईर थाने जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष और तीन बार संचालक रहे हैं, कांग्रेस के सहकार विभाग के महामंत्री है।
निलेश भोईर भिवंडी संसदीय क्षेत्र से इच्छुक प्रत्यासी के रूप मे कांग्रेस संगठन के लिए संसदीय क्षेत्र मे दौरा कर रहे हैं।
निलेश भोईर के साथ उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के पदाधिकारी और कार्य कर्ता, राकांपा (शरद पवार) के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से भेट कर बैठक की है।
बैठक मे भोईर ने स्पस्ट किया कि मै भिवंडी संसदीय क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस का इच्छुक उम्मीदवार हूँ, इसके लिए इस संसदीय क्षेत्र मे कांग्रेस संगठन ताकतवर हो मै सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहा हूँ।
जिससे कांग्रेस का आलाकमान पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी का प्रत्याशी बनाये उसकी जीत सुनिश्चित होगी।
निलेश भोईर ने स्पस्ट किया कि मै महाविकास आघाडी के उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
निलेश भोईर की इस मुहिम से स्पस्ट है कि भिवंडी संसदीय क्षेत्र मे कपिल पाटील को घेरने कीज्ञचौतरफा मुहिम छेड़ दी गई है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि शिवसेना उबाठा, के पदाधिकारी भी भोईर के साथ हैं,
निलेश भोईर के साथ दौरे मे प्रदेश कांग्रेस सचिव ओबीसी विभाग के जितू विशे, ओबीसी थाने जिला अध्यक्ष तुषार देसले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सुरोशे, उ बा ठा के गोरखनाथ बांधणे, कांग्रेस के तहसील पदाधिकारी योगेश्वर बुटेरे आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।