उत्तर मुंबई महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने किया मुंबई सुपरवॉरियर कार्यकर्ता से
मुंबई ( यापाल शर्मा) भारतीय जनता पार्टी केडर बेज पार्टी है। कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर से चुनावों में चमत्कार कर विजयश्री प्राप्त करने वाली भाजपा की उत्तर मुंबई में दो चरणों में तीन तीन कर छः विधानसभा की विशाल बैठके संपन्न हुई।
प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता को तीन तीन बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री बावनकुले ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर मुंबई के सभी कार्यकर्ता की आगामी दिनों में यही जिम्मेदारी है की सर्व विधायक सांसद, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा और ब्यौरा लेकर घर घर पहुंचाए। बूथ स्तर पर बूथ प्रमुख ही पार्टी की नींव है। और इसलिए बूथ जीता तो चुनाव जीता।"
"आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से ४५ सासंद के महाविजाय का बिगुल बजायेंगे "।
वही सांसद गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश से विशेष बैठक लेने के लिए पधारे प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी को स्वागत और धन्यवाद किया। श्री राम मंदिर निर्माण और प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं मुंबई भाजपा महामंत्री श्री संजय उपाध्याय ने रखी।
४ जनवरी शाम और ५ जनवरी सुबह ऐसे दो चरणों में सुपर वॉरियर संवाद बैठक संपन्न हुई है। सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भातखलकर, वि. योगेश सागर , विधायिका मनीषा चौधरी, वि. सुनिल राणे, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, सर्व माजी नगरसेवक, और ३०१ बूथ वॉरियर्स उपस्थित रहे थे।
महासचिव बाबा सिंह ने कार्यक्रम का सूत्र संचालन किया। महाराष्ट्र गान से कार्यक्रम का आरंभ हुआ और वंदे मातरम् द्वारा बैठक से समापन हुआ।