पालघर में सड़क ना होने के कारण आदिवासी गर्भवती महिला को 5 किमी तक अस्थायी स्ट्रेचर में ले जाया गया।
पालघर में सड़क ना होने के कारण आदिवासी गर्भवती महिला को 5 किमी तक अस्थायी स्ट्रेचर में ले जाया गया।
पालघर जिले के वाडा तालुका के निवासियों को बुधवार को पहाड़ी इलाके से 5 किमी के लिए एक अस्थायी स्ट्रेचर में सात महीने की गर्भवती आदिवासी महिला को ले जाना पड़ा। 21 साल की आरती विशाल तबले दर्द में थीं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, और उनके गांव को मेन रोड से जोड़ने वाली कोई सड़क नहीं है। यह घटना भारत की फाइनैंशल कैपिटल से सटे वाडा के अंबरभुई गांव के बामंशेत पाड़ा में हुई।
वहा के लोगों ने कहा की कोई विश्वास नहीं करेगा कि यह गाँव जो की मुंबई के बहुत करीब है, वहा इस प्रकार के हालात हैं। हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि कृपया हमें मुख्य सड़क से जोड़ने में मदद करें। यह एक आदिवासी क्षेत्र है और अक्सर सांप के काटने के मामले सामने आते हैं।
और वह लोगो ने कहा कि जब भी इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं तो लोग हमसे कांटेक्ट करते हैं, लेकिन हमें झूठे वादे करते हैं। इस गांव को मेनरोड से जोड़ने के लिए कोई आगे नहीं आया। समस्या विशेष रूप से मानसून के दौरान बढ़ जाती है जब जहरीले सांप निकलते हैं। गांव के सरपंच प्रशांत खांडवी ने कहा कि हम सभी राजनेताओं से हमारे गांव को मेन रोड से जोड़ने का अनुरोध आज तक करते रहे हैं।