Breaking News

गुजरात के कच्छ में 4.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया।

भूकंप अनुसंधान संस्थान (ISR) ने कहा कि गुजरात के कच्छ जिले में 21 अगस्त को 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र धोलावीरा के पास स्थित था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मीडियम तीव्रता वाले भूकंप से किसी संपत्ति के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित संस्थान ने कहा कि 23 अगस्त को दोपहर 12.08 बजे कच्छ में धोलावीरा के 23 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व (ESE) के साथ 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह 6.1 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया था। वही पर 4 अगस्त को जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार कच्छ जिला बहुत उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र में 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था। 


Live TV

Facebook Post

Online Poll

Health Tips

Stock Market | Sensex

Weather Forecast

Advertisement